BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2025, 4:06 pm
BIG NEWS : 16 पुलिस थानों के 50 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडाचूरा, गांजा व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 23 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के 16 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा, गांजा व एमडीएमए को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद शनिवार को पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा चन्देरिया स्थित बिड़ला सीमेंट वर्क्स की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 23 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा, गांजा व एमडीएमए को नष्ट किया गया।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि, जिले के पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदार्थों व वाहनों की वजह से लबालब भरे पड़े हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर, रिकॉर्ड तैयार किया गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पुलिस निरीक्षक जोधाराम, थानाधिकारी चन्देरिया सुनीता गुर्जर पु.नि. सहित संबंधित 16 थानों के थाना प्रभारी एवं मालखाना प्रभारी व कार्यप्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार एवं कार्यालय के कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थों का वजन किया गया तथा संबंधित मालों के वजन करने व नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो इसके लिए सम्पूर्ण कार्यवाही के समय फोटोग्राफी व विडियोग्राफी करवाई गई।  


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, सदर चित्तौड़गढ़, कोतवाली निम्बाहेड़ा, सदर निम्बाहेड़ा, डूंगला, मंगलवाड़, साडास, बड़ीसादड़ी, रावतभाटा, बेगूं, भदेसर, बिजयपुर, बस्सी, निकुम्भ, कपासन व पारसोली कुल 16 पुलिस थानों में दर्ज कुल 50 प्रकरणों में से 39 प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ 22 क्विंटल 84 किग्रा 762 ग्राम डोडा चूरा, 09 प्रकरणों में 31 किग्रा गांजा,  एक प्रकरण में 2 किग्रा 820 ग्राम अफीम कम मार्फिन व एक प्रकरण में 84 ग्राम एमडीएमए को जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी 50 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थाे को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा बिड़ला सीमेंट के अधिकारियों एवं अन्य टीम की उपस्थिति में शनिवार को चन्देरिया स्थित बिड़ला सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE