सिंगोली। पुलिस चौकी जाट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोल डूंगरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने दान पेटी को निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के मेन गेट तथा दान पेटी के ताले तोड़कर उसमें रखी नगदी चोरी कर ली।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर परिसर में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।