BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2025, 5:11 pm
KHABAR : वैधानिक कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे नानालाल और गणेश, ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्राम धामनिया, तहसील जावद, जिला नीमच के नानालाल पिता घीसालाल रावत एवं गणेश पिता घीसालाल रावत ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर एक लिखित आवेदन सौंपा। प्रार्थीगण ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि को धोखाधड़ी पूर्वक बेच दिया गया है और इस सम्पूर्ण मामले में कई व्यक्तियों की मिलीभगत सामने आई है।

प्रार्थीगण द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन के अनुसार वे कृषि मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके दादा वर्दीचंद रावत की मृत्यु के बाद पैतृक भूमि (सर्वे क्रमांक 223/2 रकबा 0.85 हे. तथा सर्वे क्रमांक 224 रकबा 0.09 हे., कुल 0.94 हे.) उनके पिता घीसालाल के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। प्रार्थीगण बताते हैं कि पिता घीसालाल ने चारों पुत्रों- प्रार्थीगण, दिनेश और तेजपाल के बीच मौखिक रूप से भूमि का बंटवारा कर दिया था और सभी अपने-अपने हिस्से पर वर्षों से खेती कर रहे हैं।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2021 में पिता घीसालाल की मानसिक स्थिति खराब होने का लाभ उठाकर मनीष पिता शंकरलाल तेली एवं शंभुलाल तेली (निवासी सरवानिया महाराज) ने एचडीएफसी बैंक, नीमच शाखा से भूमि को गिरवी रखकर 10 लाख रुपये का लोन करवाया और राशि हड़प ली। वर्तमान में यह भूमि बैंक में बंधक है और ऋण बकाया है।

प्रार्थीगण का आरोप है कि बाद में राहुल पिता सुंदरलाल रावत एवं शांतिलाल पिता दयाराम रावत, निवासी धामनिया ने भी पिता की खराब मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर तथा उनके भाई तेजमल को बहला-फुसलाकर बिना उनकी सहमति के दिनांक 13.09.2024 को उक्त पैतृक भूमि का विक्रय पत्र नीता रावत पति राधेश्याम रावल, निवासी लसूडिया ईला, जिला मंदसौर के नाम करवा दिया।

प्रार्थीगण का कहना है कि भूमि पैतृक है, भूमि अभी भी एचडीएफसी बैंक में बंधक है, चारों भाइयों का इस पर हिस्सा है। आज भी भूमि पर उनका कब्जा है और वे खेती कर रहे हैं। इसके बावजूद आरोपीगण ने षड्यंत्रपूर्वक भूमि बेचकर राशि हड़प ली और परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न कर दी है। प्रार्थीगण का कहना है कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी राहुल, शांतिलाल, मनीष एवं शंभुलाल की होगी।

अंत में प्रार्थीगण ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि संपूर्ण प्रकरण की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर एवं वैधानिक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में वॉईस ऑफ एमपी ने संबंधितों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE