BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 10:50 am
BIG NEWS : जावद थाना क्षेत्र का नई बावल गांव और पुराना विवाद, जब मामूली कहासुनी ने पकड़ा तूल तो जमकर चले हथियार, भनक लगते ही दौड़े ग्रामीण, गंभीर रूप से घायल हुआ दिनेश लोहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जावद थाना क्षेत्र के नई बावल गांव में नहर से खेत तक पानी लाने के लिए नाली बनाने को लेकर चल रहा पुराना विवाद सोमवार शाम को हिंसक हो गया। पांच लोगों ने किसान दिनेश लोहार पर फावड़े और सरिए से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किसान को देर शाम जिला अस्पताल नीमच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

लंबे समय से चल रहा था विवाद-
जानकारी के अनुसार किसान दिनेश लोहार का पड़ोसियों से मोरवन डैम की नहर से पानी लाने हेतु नाली निर्माण को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को दिनेश नाली बना रहे थे, तभी विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया।

फावड़े और सरिए से किया हमला-
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दिनेश लोहार ने बताया कि अक्षय माली, शंभू माली, राधेश्याम माली, मनीष तेली एवं एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर उन्हें घेर लिया और फावड़े व सरिए से हमला कर दिया। हमले में उनके पैर सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दिनेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज किया-
घायल किसान की शिकायत पर जावद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE