नीमच। बघाना थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोहम्मद सनवर उर्फ भूरा पिता खालिद कुरैशी, निवासी शिवगंज हम्माल मोहल्ला (नीमच कैंट) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सनवर बीती रात एक परिचित महिला के घर भोजन करने गया था। देर रात लगभग 12.30 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी। इसके बाद परिचित महिला और उसके बेटे ने मोहम्मद सनवर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

इधर, घटना को लेकर क्षेत्र में विविध चर्चाएँ और कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
