नीमच। उपनगर बघाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लेवड़ा में बुधवार सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घनश्याम मेघवाल (पुत्र प्रभुलाल मेघवाल) निवासी लेवड़ा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घनश्याम मंगलवार रात भोजन कर लगभग 1 बजे सोने गया था। सुबह करीब 5 बजे परिजनों ने देखा कि उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही बघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस के अनुसार घनश्याम मिस्त्री का कार्य करता था। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
