BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2025, 5:20 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस और अज्ञात आरोपी, जब दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो क्षेत्र में फैली सनसनी, भनक लगते ही दौड़ी खाकी, सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग, हत्थे चढ़े आरोपी ने कबूला जुर्म, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर चित्तौडगढ के पद्मिनी विहार मधुवन, सेगवा हाउसिग बोर्ड व शंकर पुरम से 3 बाईक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 19 नवम्बर की मध्य रात्रि को शहर चित्तौड़गढ़ के सेगवा हाउसिंग बोर्ड धाकड छात्रावास के पिछे से सत्यनारायण बारेठ की बाईक, 25 नवम्बर की मध्य रात्रि को शंकर पुरम से रामेश्वर लाल धाकड अध्यापक की व उसी रात्री को सुमेर सिह की एक मोटर साईकिल पदमनी विहार से चोरी के मामले में सदर थाने पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच की गई।

एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बृजेश सिह (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह पु.नि. के निर्देश पर एएसआई मुरली दास व पुलिस थाना सदर चितौडगढ एवं साईबर सैल की एक सयुक्त टीम का गठन किया गया। घटना के तुरन्त बाद एसएचओ निरन्जन प्रताप सिह द्वारा घटना स्थलों का मौका मुआयना किया व मोके पर सदर थाना टीम व साईबर सेल टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज देखे व तकनिकी साधनों का प्रयोग किया। जरीये मुखबिर सुचना मिली कि उक्त स्थानों से मोटर साईकिले चोरी की वारदात को अंजाम महावीर उर्फ भुरिया जोगी कालबेलिया व उसके साथियों ने दिया है। जिस पर टीम द्वारा उक्त घटना कारीत करने वाले आरोपी 20 वर्षीय महावीर उर्फ भुरिया पुत्र रामेश्वर लाल जोगी कालबेलिया निवासी हडमाला रावलिया थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ को पकडकर चोरी की घटना के बारे मे पुछताछ की तो बाईके चोरी करने की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा अनुसंधान कर आरोपी महावीर उर्फ भुरिया जोगी कालबेलिया को गिरफतार किया है। जिसकी निशानदेही से प्रकरण हाजा का माल मशरूका मोटरसाईकिले बरामद की जा रही है।

वारदात का खुलासा करनें वाली टीम-
थाना सदर चित्तौड़गढ़ के थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह पु.नि., एएसआई मुरलीदास, जगवीर सिंह, कानि. गजेन्द्रसिह, हेमेन्द्रसिह, साईबर सैल के हैड कानि. राजकुमार सोनी, कानि. रामावतार, सदर निम्बाहेड़ा थाने के हैड कानि. फरजन खान,  कानि. धर्मचन्द।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE