BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 4:37 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सत्तार अब्दुल रहमान ने बेटों और साथियों के साथ मिलकर दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, एसपी कार्यालय पहुंची शबाना ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सिंगोली की नई आबादी क्षेत्र में 4 दिसंबर 2025 को पिकअप और टैम्पो हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। घटना को लेकर शबाना पति रशीद शाह ने पुलिस अधीक्षक नीमच को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में बताया गया है कि पिकअप आगे-पीछे करने की बात पर हुए कहासुनी के बाद पास में रहने वाले सत्तार अब्दुल रहमान, उनके बेटों और अन्य साथियों ने शबाना के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की।

महिला और बेटियों से मारपीट- खुशबू का गला दबाया, हुई बेहोश
शबाना के अनुसार, घटना शाम को हुई। गाली-गलौज का विरोध करने पर विपक्षीगणों ने उन पर और उनकी बेटियों खुशबू और साहिबा पर हमला कर दिया। शिकायत में आरोप है कि सत्तार का बेटा बिट्टू खुशबू का गला दबाने लगा, जिससे वह बेहोश हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचीं देवरानी सलमा और संजीता को भी धमकियां दी गईं। जाते-जाते विपक्षीगणों ने पूरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी।

थाना सिंगोली पुलिस पर एफआईआर न लिखने का आरोप-
शबाना ने एसपी को दिए आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि जब वे थाना सिंगोली में रिपोर्ट दर्ज कराने गईं, तो पुलिसकर्मियों ने शिकायत लिखने से इनकार कर दिया। उनके अनुसार, पुलिस ने यह कहकर टाल दिया कि विपक्षीगण राजनीतिक रसूख वाले हैं और सत्तार की पत्नी फरीदा पार्षद हैं, ऐसे में रिपोर्ट लिखने पर उनका ट्रांसफर हो सकता है।

एसपी से कार्रवाई की मांग-
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि विपक्षीगणों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया जाए, शिकायत को गंभीरता से लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार ने भरोसा जताया है कि जिला पुलिस अधीक्षक स्तर पर हस्तक्षेप होने से उन्हें न्याय मिल सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE