रतनगढ़। मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत नीमच जिले की रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिदेशक, भोपाल के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में चल रही कार्रवाई के दौरान 714 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जप्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, एसडीओपी जावद रोहित राठौर तथा थाना प्रभारी रतनगढ़ मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

इस तरह हुई कार्रवाई-
6 दिसंबर 2025 को पुलिस चौकी डीकेन को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में डोडाचूरा तस्करी की जा रही है। सूचना पर डीकेन-रतनगढ़ रोड पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। संदिग्ध बोलेरो लोडिंग पिकअप (RJ 21 GB 4972) को रोककर तलाशी लेने पर 36 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 714 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। वाहन से भरत पिता पन्नालाल धाकड़ (32), निवासी सरसी, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। वहीं उसका साथी रणजीत दायमा बंजारा, निवासी कनेरा, चित्तौड़गढ़ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

जब्ती विवरण
714 किग्रा अवैध डोडाचूरा
अनुमानित कीमत : 1 करोड़ 07 लाख 10 हजार
बोलेरो लोडिंग पिकअप RJ 21 GB 4972
कीमत : 5 लाख
वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल (दो सिम सहित)
कीमत : 10,000
आरोपियों के खिलाफ थाना रतनगढ़ में धारा 8/15 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह जादौन तथा पुलिस चौकी डीकेन की टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
