BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2025, 10:30 am
NEWS : निम्बाहेडा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रोडवेज मे सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखो रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। रोडवेज में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले आरोपी अलवर निवासी रोडवेज कंडक्टर गिर्राज यादव को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफतार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि नाकोडा नगर, निम्बाहेडा निवासी भजन गायिका कीर्ति नागदा द्वारा न्यायालय निम्बाहेड़ा में दी प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वह  देवली में प्रोग्राम अटेन्ड करने के लिये कुशलगढ़ से शाहपुरा वाया प्रतापगढ़ रूट वाली रोडवेज से जा रही थी तो शाहपुरा डिपों के रोडवेज कंडक्टर गिरीराज यादव पुत्र घासीराम यादव निवासी भेरू का चबुतरा सिटी अलवर जिला अलवर ने टिकीट काटकर कार्यक्रम संबंधी बात करने लगे। गिरीराज यादव के उसे लगातार फोन आने लग गये व आपस में बाते होने लगी तो गिरीराज यादव ने उसे बताया कि सचिवालय में उसके फूफाजी काम करते है। सरकारी नौकरीयों के जो लेटर निकलते है उनके आदेश से ही निकलते है और कहा कि वह आपके बच्चे की सरकारी नौकरी लगवा सकता हैं, उसके लिये रूपये देने पड़ेगे। एक नौकरी के लिये 04 लाख रु. देने पड़ेंगे। 02 लाख रु नौकरी लगने से पहले व 02 लाख रू नौकरी लगने के बाद पहली तनख्वाह आ जाये तब देने है, 04 की वैकेन्सी बाकी है। प्रार्थिया आरोपी गिरीराज के झासे में आ गई तथा उसके पुत्र व उसके मिलने वाले भूपेश खत्री निवासी चंदेरिया के पुत्र की नौकरी लगाने के लिये दस्तावेज आरोपी गिरीराज को वॉटसअप किये। उसके बाद गिरिराज के कहने पर महिला द्वारा 1,57,000/- रू. मोबाईल से गिरीराज के मोवाईल नम्बर पर यू०पी०आई० से किये गये तथा उसके बाद 06 जून 2024 को उसने व भूपेश खत्री ने होटल पायल निम्बाहेड़ा बस स्टैण्ड पर आरोपी गिरीराज को 3,60.000/- रु. नगर दिये व सरकारी नौकरी देने की गारण्टी दी। इस प्रकार महिला तथा भूपेश खत्री के द्वारा कुल 5,17,000/- रू. सरकारी नौकरी देने के झासे में रखकर ले लिये तथा उसके बाद कहा कि आचार संहिता चल रही है चुनाव खत्म होने के बाद नौकरी का लैटर भिजवा देगा। उसके बाद 08 जुलाई को उन्हें चित्तौडगढ़ बस स्टैण्ड पर सरकारी नौकरी का लैटर देने के लिये बुलाया जिस पर वे लोग चित्तौडगढ़ गये तो गिरीराज वहा पर नहीं था ना ही हमारा फोन उठाया। उसके बाद सम्पर्क किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया व टाल मटोल करता रहा। मामले में अनुसंधान एएसआई विश्वजीत द्वारा शुरु किया गया।


उक्त मामले में रोडवेज में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले अपराधी को शीघ्र तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये। जिस पर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि.  के निर्देश पर एएसआई विश्वजीत, कानि. गिर्राज प्रसाद, मनीष कुमार, तरुण कुमार को जिला अलवर रवाना किया गया। अलवर से मामले के आरोपी गिर्राज यादव को डिटेन कर सोमवार को थाने पर लाये जिससे गहनता से पुछताछ/अनुसंधान किया तो मामला सामने आया कि उसी ने महिला तथा भूपेश खत्री से रोडवेज में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 5 लाख 17 हजार रुपये की ठगी करना पाया गया। सोमवार को गिर्राज यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE