BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2025, 11:01 am
BIG NEWS : नीमच जिले की थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब तस्कर ने मारूति वैन के लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में माल छुपाकर ले जा रहा था सुखदेव, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागॉव मंगलसिंह राठौड़ की टीम के द्वारा कुल 221 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व मारूति वैन सहित एक आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। 


दिनांक 07.12.2025 को गुठलई-गुर्जरखेड़ी सांकला रोड पर पानी की टंकी के पास पुलिस नाकाबंदी के दौरान गुठलई तरफ से एक मारूती वैन क्र. आर.जे.-06-यूए-4065 आती दिखी, जिसका चालक पुलिस की नाकाबंदी देखकर अपनी मारुति वेन को कट मारकर तेजगति से भगाने का प्रयास करने लगा, जिसको हमराह फोर्स वह अधिग्रहण वाहन  की मदद से रोका और चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुखदेव पिता नाथूराम गुर्जर उम्र 45 साल निवासी रावलीकुडी थाना रामपुरा जिला नीमच का होना बताया। बाद चालक को अभिरक्षा मे लेकर उक्त संदिग्ध वैन की तलाशी में मिले 221 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व घटना में प्रयुक्त वैन को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत् जप्त किया गया तथा चालक सुखदेव को मौके से गिरफ्तार कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।  प्रकरण में अनुसंधान जारी है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागॉव का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE