मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा मादक पदार्थ तथा मादक पदार्थ से जुडे अपराधियो तथा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले फरार अपराधियो पर नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशो पर कार्यवाही करते हुये अति. पुलिस अधीक्षक महोदय तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर जितेन्द्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी मे 14 वर्षाे से फरार 5000 रू के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस थाना वायडीनगर पर वर्ष 2011 मे अपराध क्र 597/2011 धारा 8/18,2129 एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया था। जिसमे आरोपी बालचन्द्र पिता रामनारायण पोरवाल भवानीमंडी घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000 रूपये के ईनाम की उद्घघोषणा जारी की गई थी जो आज दिनांक 09.12.2025 को आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम भंवानीमंडी गई थी जो आरोपी की भवानीमंडी राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - बालचन्द्र पिता रामनारायण पोरवाल उम्र 60 साल निवासी महाकाल बस्ती भवानी मंडी थाना भवानीमंडी
आरोपी का आपराधिक रिकार्ड-
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
01 भवानीमण्डी, राज० 280/03 147,341,323 भादवि
02 भवानीमण्डी, राज० 281/03 147, 452, 323 भादवि
03 भवानीमण्डी, राज० 15/05 469, 500, 501, 505 भादवि
04 भवानीमण्डी, राज० 192/07 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट
05 थानावायडी नगर 597/11 8/18, 21, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट

सराहनीय कार्य - निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी थाना वायडीनगर, उनि कपिल सौराष्ट्रीय चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा, उनि हरिकिशन चौधरी आर 367 कमलपाल ,आर 752 सुन्दरसिंह, आर 344 नवाज शरीफ आर 770 शौकिन रेगर, आर 356 देवीलाल, आर राहुल कायस्थ पुलिस थाना वायडीनगर तथा, आर 118 प्रेमकुमार रावत, आर मुक्तियार सिंह गुर्जर पुलिस चौकी भैसोदामंडी का सराहनीय योगदान रहा।
