BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2025, 7:00 pm
BIG NEWS : जिले की डूंगला थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब तस्कर ने सुजुकी स्विफ्ट कार के लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की नाकाबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना डूंगला द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान 45 किलो 30 ग्राम अवैध डोडा चूरा व एक कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देंशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी डूंगला अमृतलाल मीणा (उ.नि.) व पुलिस जाप्ता हैड कानि. ललित कुमार, कानि. ओमप्रकाश, रमेश व मेघाराम द्वारा डुंगला बोहेडा रोड पर नाकाबन्दी की गई। इसी दौरान डुंगला की तरफ से एक कार आई जिसका चालक पुलिस वाहन जाप्ता पुलिस को नाकाबन्दी करता हुआ देखकर घबरा गया व अपनी कार मारूति सुजुकी स्विफट को नाकाबन्दी स्थल से करीब 20 मीटर पहले ही रोक कर फाटक खोलकर भागने की कोशिश करने लगा जो संदिग्ध लगने पर पुलिस जाप्ता द्वारा उक्त को डिटेन कर कार की तलाशी ली गई तो कार में कुल चार कट्टों में कुल 45 किलो 30 ग्राम अवैध डोडा चूरा पाया गया । उक्त कार व अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी 25 वर्षीय विकास पुत्र नैनाराम विश्नोई निवासी हमीरनगर फींच थाना लुणी जिला जोधपुर (राज.) को गिरफ्तार किया गया। डूंगला थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE