नीमच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीरन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अल्टो कार (आरजे 27 सीपी 4105) से 54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा की टीम द्वारा की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 10 दिसंबर 2025 को पुलिस को संदिग्ध वाहन की जानकारी मिली। नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की अल्टो कार का चालक घसूरी रोड, चीताखेड़ा पर रिवर्स कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी में कार से काले रंग के तीन कट्टों में भरा कुल 54 किलोग्राम डोडाचूरा मिला, जिसे मौके पर ही जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
- जितेंद्र पिता हडमान राम विश्नोई, उम्र 25 वर्ष, निवासी डोली खुर्द, जिला बालोतरा (राजस्थान)
- महेंद्र पिता जावताराम विश्नोई, उम्र 24 वर्ष, निवासी डोली कला, जिला बालोतरा (राजस्थान)
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

जप्त सामग्री-
54 किलोग्राम डोडाचूरा
अल्टो कार RJ 27 CP 4105
कुल अनुमानित कीमत: 4.50 लाख रुपये

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में निरीक्षक उमेश यादव एवं पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
