BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2025, 2:48 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने की आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग बड़ी कार्यवाही, दो पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी किया गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलो में आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दो पिस्टल सहित 03 जिन्दा कारतुस जब्त कर दो आरोपियों को गिरफतार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध हथियारो की धरपकड एवं लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के अन्तर्गत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह एवं डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह के निर्देशानुसार थानाधिकारी कोतवाली चित्तौडगढ तुलसीराम पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गुरुवार को दो अलग-अलग टीमों का गठन कर कस्बा में रवाना किया गया। इसी क्रम में पारसकुमार उनि व पुलिस जाप्ता टीम द्वारा शहर में गश्त के दौरान गांधीनगर नई पुलिया भिस्ती खेड़ा की तरफ पुलिया के किनारे पर रात्रि 11.00 बजे सदिग्ध 37 वर्षीय देवरोज सिंह राणावत पुत्र किशन सिंह राजपूत निवासी करणी माता का खेड़ा कुम्भानगर चित्तौड़गढ़ थाना सदर चितौडगढ़ जिला चित्तौडगढ़ के कब्जे से अवैध हथियार देशी कट्टा (पिस्टल नुमा) तलाशी के दौरान मिली। जिसको नियमानुसार जब्त कर आरोपी देवराज सिंह को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया गया। 


इसी दौरान थाने की दुसरी टीम एएसआई चॉदमल व पुलिस जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान नगर पालिका कॉलोनी में खाली पडत जमीन के पास से रात्रि में सदिग्ध व्यक्ति 26 वर्षीय अंकुर सोलकी पुत्र राजेन्द्र सिह राजपुत निवासी डी/132 रेल्वे कॉलोनी चित्तौडगढ़ थाना कोतवाली चित्तौडगढ़ के कब्जे से एक पिस्टल देशी कटटा व 03 जिन्दा कारतुस तलाशी के दौरान मिले। जिसको नियमानुसार जब्त कर आरोपी अंकुर सोलकी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी देवराज सिंह व अंकुर सोलकी से अवैध हथियार के सम्बन्ध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।


आरोपी देवराज सिंह राणावत के खिलाफ पूर्व में चार आपराधिक प्रकरण व अंकुर सोलकी के खिलाफ तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज है। दोनों आरोपी कोतवाली चित्तौड़गढ़ के जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट के एक मामले में लिप्त होकर न्यायालय में विचाराधीन है।


कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम -
कोतवाली चित्तौड़गढ से पारस कुमार उनि, एएसआई चान्दमल, कानि. धर्मेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, राजेश, प्रहलाद, कैलाश, वीरेन्द्र, नंदलाल व हनुमान सिंह एवं डीएसटी के हैडकानि. भुपेन्द्र सिह मय डीएसटी टीम, हैडकानि. प्रमोद कुमार मय डीएसटी टीम।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE