BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2025, 5:58 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, देशी पिस्टल के साथ हत्थे चढ़ा पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा पांच हजार रूपये का ईनामी अपराधी सुरेश कुमार जाट को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल बरामद की गई हैं। आरोपी अपने साथियों के साथ मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में राज्य कार्य मे बाधा पहुंचा पिस्टल दिखा कर भागे थे।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 22 मार्च 2025 को इन्द्राज पुत्र मुकेश धोबी निवासी मालवीय नगर जयपुर के ऑफिस से चेतनराम पुत्र जुंजाराम निवासी मेघवालों की बस्ती शेरोनियों का तालाब मेघवास बाडमेर एक क्रेटा कार को किराये पर ले गया था जिसने वापस आकर किराया व कार को जमा नही करवाया। कार के मालिक इंद्राज ने क्रेटा कार के जीपीएस की लोकेशन मंगलवाड़ थाने के हरियाखेड़ी के एक बाडे में बताई। जिस पर एएसआई प्रेमनाथ व जाप्ता ने बाड़े मे जाकर देखा तो एक काले रंग की बिना नम्बरी स्कार्पियो व एक क्रेटा कार में चार काले प्लास्टिक के कटटे पड़े हुए थे। इतने में हरियाखेड़ी निवासी देवीलाल पुत्र मोहनलाल मेनारिया, कैन्हयालाल पुत्र मोहनलाल मेनारिया व 08-10 लोग पिस्टले लेकर आये और स्कॉर्पियों व केटा कार को पिस्टल दिखाकर लेकर भाग गये। पुलिस जाप्ता द्वारा पिछा करने पर क्रेटा कार को राणेरा महोदव के पास छोडकर भाग गये। कार मालिक इंद्राज की रिपोर्ट पर थाना मंगलवाड पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया गया। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के मार्गदर्शन, डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन एवं थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर मामले में 29 अक्टूबर 2025 को आरोपी देवीलाल पुत्र मोहन लाल मेनारिया उम्र 32 साल निवासी हरिया खेड़ी थाना मंगलवाड जिला चितौड़गढ़ (राज.) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।

प्रकरण में वांछित आरोपी सुरेश कुमार जाट पुत्र तारा राम जाट निवासी रोहिली थाना ग्रामीण बाडमेर हाल बलदेव नगर थाना रिको क्षेत्र जिला बाडमेर को पुलिस जाप्ता एएसआई फुलचंद, कानि. नारायण सिंह, टंवरसिंह, प्रेमाराम व उम्मेद सिंह द्वारा गिरफ्तार कर देशी पिस्टल बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी सुरेश कुमार जाट आदतन अपराधी होकर थाना ग्रामीण बाडमेर का हिस्ट्रीशीटर है। सुरेश कुमार जाट पांच हजार रूपये का ईनामी अपराधी होकर आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट के कुल 16 प्रकरण दर्ज होकर जैर ट्रायल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE