BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2025, 1:54 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस और अज्ञात बदमाश, जब 36 घंटे में दिया इन 5 बड़ी वारदातों को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही खंगाले सीसीटीवी फुटेज तो हाथ लगे अहम सुराग, शिवा और मुकेश चढ़े हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। थाना अफजलपुर पुलिस ने रात्रि में 5 से अधिक दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोरों का खुलासा करते हुए घटना के मात्र 36 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए मोबाइल फोन एवं नगद राशि भी जब्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) कीर्ति बघेल के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी अफजलपुर उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कनेश के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 10 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात को ग्राम डीगांव माली में अज्ञात बदमाश द्वारा 5 से अधिक दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया। इसी दौरान एक मोबाइल फोन दुकान का ताला तोड़कर 4 मोबाइल फोन एवं नगद राशि सहित कुल लगभग 1 लाख रुपये की चोरी की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल दो विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू की। सायबर सेल की मदद से 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। सघन जांच के दौरान मुकेश मीणा निवासी बाबरेचा को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने चोरी किए गए मोबाइल फोन शिवा मीणा निवासी बाबरेचा को बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए 4 मोबाइल फोन एवं नगद राशि जब्त की। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-
- शिवा पिता रमेश मीणा, जाति भील, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाबरेचा, थाना दलोदा
- मुकेश पिता रमेश मीणा, जाति भील, उम्र 21 वर्ष, निवासी बाबरेचा, थाना दलोदा

जप्तशुदा मशरूका- 
- विवो कंपनी के 4 मोबाइल फोन
- नगद राशि (कुल मूल्य लगभग 1 लाख रुपये)

सराहनीय भूमिका- 
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अफजलपुर उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कनेश, उपनिरीक्षक राजाराम वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अजय चौहान, प्रधान आरक्षक 111 धीरेंद्र सिंह, आरक्षक 702 विजय सिंह, आरक्षक 408 घनश्याम पाटीदार, आरक्षक 834 अरुण शर्मा, आरक्षक 188 चंद्रपाल सिंह, आरक्षक 444 देवेंद्र सिंह, आरक्षक 510 कान सिंह, आरक्षक 789 मनीष जाट एवं सायबर सेल मंदसौर के प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अफजलपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में व्यापारियों और आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE