मंदसौर। थाना भावगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नांदवेल में 09 लोगों को भजिये में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने और जेवरात व नगदी लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर पीड़ितों को जिला चिकित्सालय मंदसौर में भर्ती कराया।

पुलिस पूछताछ में सत्यनारायण पिता मोहनलाल पाल ने बताया कि उनकी शादी 20 नवंबर 2025 को ज्योति (पिता कैलाश राय, जोगापुर, वाराणसी) से हुई थी। 09 दिसंबर की रात करीब 8 बजे ज्योति ने पकोड़े में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को खिला दिया, जिससे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद ज्योति ने घर से 50,000 रुपये और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक वरसिंह कटारा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी का पता लगाया। ज्योति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी और जेवरात बरामद किए गए। इसके साथ ही उसका पति प्रदीप राय और आरोपी रमेशसिंह उर्फ नरेन्द्रसिंह को भी हिरासत में लिया गया। मुख्य आरोपी बबलू निवासी गोरखपुर अभी फरार है।

गिरफ्तार आरोपी-
- ज्योति पति रितिक राय, 25 वर्ष, जोगापुर, वाराणसी (उ.प्र.)
- प्रदीप राय, 25 वर्ष, पंचकोसी, वाराणसी (उ.प्र.)
- रमेशसिंह पिता नंदू उर्फ नरेन्द्रसिंह, 50 वर्ष, नांदवेल

फरार आरोपी-
- बबलू, निवासी गोरखपुर (उ.प्र.)

सराहनीय भूमिका-
निरीक्षक वरसिंह कटारा, सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया, प्र.आर. 225 सम्मतसिह, आर.354 धर्मेन्द्रसिंह, आर.846 दशरथ धनगर, महिला आर.883 ऋतु कुंवर एवं साइबर सेल मंदसौर के रितेश नागर, प्र.आर.639 आशीष, आर.467 मनीष बघेल, आर.265 मुजफ्फर की सक्रिय भूमिका रही। इस कार्रवाई से पुलिस की तत्परता और सक्रियता का परिचय मिला और लुटेरी दुल्हन तथा उसके साथियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई।
