नयागांव। नयागांव के समीप ग्राम सरवानिया मसानी निवासी कालूलाल पिता ऊंकारलाल (उम्र 50 वर्ष) की हत्या के मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने नयागांव फोरलेन पर शव रखकर चक्काजाम किया। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और यातायात प्रभावित हुआ। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों से चर्चा करने में जुटे हुए हैं।
