BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 12:36 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले के ग्राम मऊखेड़ी में सरपंच चुनाव की रंजिश में खूनी संघर्ष, जब दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प तो जमकर चले हथियार, आरोपियों ने भानेंद्र को उतारा मौत के घाट, बेटा अजय गंभीर, घटना की भनक लगते ही दौड़ी भावगढ़ थाना पुलिस, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मऊखेड़ी में सरपंच चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। चाकू और लाठियों से हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात दूध देने जा रहे युवक अजय राय सिंह (20) को गांव के ही चार लोगों ने रास्ते में रोककर डराया-धमकाया। आरोप है कि दो आरोपियों के पास 12 बोर की बंदूक भी थी। घटना की सूचना मिलने पर अजय के पिता भानेंद्र सिंह (40) आरोपियों से बात करने उनके खेत पर पहुंचे, जहां विवाद और बढ़ गया।

बातचीत के दौरान अचानक हमला-
पुलिस ने बताया कि बातचीत के दौरान एक आरोपी ने अचानक भानेंद्र सिंह के पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद अजय पर भी चाकू और लाठियों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल भानेंद्र सिंह को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बेटे की हालत गंभीर-
हमले में अजय की पसली में चाकू का घाव लगा है तथा सिर में चार टांके आए हैं। उसे जिला अस्पताल मंदसौर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के दौरान भानेंद्र सिंह के छोटे भाई के साथ भी लाठियों से मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि चाकूबाजी के बाद आरोपियों ने 12 बोर की बंदूक से हवाई फायर भी किए।

चुनावी रंजिश बनी वजह-
पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव की रंजिश थी। वर्ष 2022 में आरोपी शैलेन्द्र सिंह सरपंच का चुनाव 17 वोटों से हार गया था। भानेंद्र सिंह ने उसके प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र सिंह का समर्थन किया था, तभी से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था।

चार आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज-
एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि मामले में चार आरोपियों शैलेन्द्र सिंह, देवेंद्र सिंह, महेंद्रपाल सिंह और मोर सिंह के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। मृतक के चचेरे भाई विश्वराज सिंह ने बताया कि चुनाव हारने के बाद से ही आरोपी शैलेन्द्र सिंह रंजिश रखे हुए था और इसी के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE