BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2025, 12:30 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का गरोठ और दंत चिकित्सक, जब दाढ़ में इंजेक्शन लगाने के बहाने की छेड़खानी तो क्षेत्र में मचा हडकंप, महिला पहुंची थाने, दर्ज कराई शिकायत, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर

Share On:-

गरोठ। गरोठ नगर में एक निजी दंत चिकित्सक पर महिला से छेड़खानी का आरोप सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दाढ़ में इंजेक्शन लगाने के दौरान महिला के कंधे पर हाथ रखकर आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप में गरोठ थाना पुलिस ने दंत चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी दंत चिकित्सक डॉ. श्याम सेठिया के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

इलाज के दौरान आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप-
पीड़िता 19 वर्षीय महिला है, जिसने गरोठ थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि वह पिछले करीब 20 दिनों से आरोपी डॉक्टर के क्लिनिक पर दांतों का इलाज करवा रही थी।
गुरुवार शाम इलाज के दौरान दाढ़ में इंजेक्शन लगाने के बहाने डॉक्टर ने उसके कंधे पर हाथ रखा और आपत्तिजनक व्यवहार किया। अचानक हुई इस घटना से वह घबरा गई और बिना कुछ कहे घर लौट आई।

पति को बताई घटना, थाने पहुंचे परिजन-
शुक्रवार सुबह महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और शिकायत लेकर गरोठ थाने पहुंचे। परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तत्काल एवं सख्त कार्रवाई की मांग की।

एफआईआर में देरी को लेकर नाराजगी-
शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज होने में देरी को लेकर परिजनों में नाराजगी देखी गई। इस दौरान परिजन क्लिनिक पर भी पहुंचे, जहां डॉक्टर और परिजनों के बीच कहासुनी हुई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

देर रात दर्ज हुआ प्रकरण-
गरोठ थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11.45 बजे आरोपी दंत चिकित्सक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

आरोपी डॉक्टर का पक्ष सामने नहीं आया-
मामले में आरोपी बनाए गए डॉ. श्याम सेठिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद गरोठ क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE