BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 1:28 pm
BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर दोस्ती और 14 साल की नाबालिग छात्रा, जब अरविंद ने बहला फुसलाकर बुलाया अपने पास, जैसे ही गाड़ी पर बैठाकर ले गया सुनसान जगह.., फिर की ये गंदी हरकत, मासूम ने खाकी को सुनाई दर्दभरी दास्तां तो उड़ गए होश, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही गांव के युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। छात्र की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी युवक से हुई थी। आरोपी ने छात्रा को अपनी बाइक पर बिठाकर एक सुनसान जगह ले गया था जहां उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत छात्रा ने पुलिस से की है। वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


दरअसल, ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र आदर्श कॉलोनी में रहने वाली 14 साल की छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि वह नौवीं क्लास में पढ़ती है। उसकी जान पहचान उसी के गांव के रहने वाले अरविंद सेंथिया से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। जिससे उसकी लगातार बातचीत होने लगी थी अरविंद उससे अक्सर मिलने जुलने के लिए बोलने लगा तो वहां इस बात को लेकर टालने लगी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि करीब एक से डेढ़ महीने पहले एक दिन जब वह अपने स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में स्कूल के पास अरविन्द उसके पास आया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ गाड़ी पर बिठाकर एक सुनसान जगह ले गया। जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। 


दुष्कर्म करने के बाद उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो वहां उसे जान से मार देगा। फिर वह कुछ समय बाद अरविन्द उसके ताऊ के घर के पास आया तब वह घर पर अकेली थी। उस समय भी उसने उसके साथ धमकी देकर जबरदस्ती गलत काम किया। छात्रा ने डर के कारण यह बात उसने किसी को नहीं बताई। जिसके बाद आरोपी उसे कॉल कर बार बार बुलाने के लिए धमकाने लगा। इस हरकत से परेशान छात्रा ने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई। उसकी बात सुनने के बाद माता-पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ दुष्कर्म पास्को एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE