छतरपुर। हरपालपुर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। घटना हरिहर रोड़ पर रेलवे फाटक के पास थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 6 से एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से सोने चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर बाइकर्स भाग गए। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुँची। ज्वैल्स से घटना के बारे में जानकारी ली। घटना के बाद थाना पुलिस द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी।ज्वेलर्स रामबाबू सोनी की दुकान से बाइक सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
दुकान खोलने के बाद पास में ही गहनों से भरा बैग रखकर घर के ऊपर चल रहे निर्माण काम को देखने चले गए. उसके बाद जब कुछ समय बाद वापस आए तो गहनों से भरा बैग दुकान में नहीं था। पता किया तो पता चला चला एक युवक दुकान में आया गहनों से भरा बैग लेकर अपने साथी जो बाइक स्टार्ट किये दुकान में बाहर सड़क पर ही खड़ा था। उसके साथ फरार हो गया। मामले सुचना व्यवसायी को करीब एक घण्टे बाद लगी जब वारदात की की सीसीटीवी फुटेज देखी। बैग में 200 ग्राम सोना,5 किलो चांदी ,1 लाख 20 हजार नगदी थी। हरपालपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।