BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2025, 12:07 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का राज नगर मोरवन और 40 साल का रोडमल, जब बीमारी से परेशान होकर उठाया ये खौफनाक कदम तो गांव में फैली सनसनी, घटना से कुछ समय पहले जारी किया था वीडियो संदेश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिले के राजनगर मोरवन निवासी रोडमल दायमा (40 वर्ष) ने बीमारी से परेशान होकर अपने घर के बाथरूम में जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। यह घटना शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच हुई।

परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नीमच के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रात लगभग 10 बजे रोडमल दायमा की मौत हो गई।

मृतक का पोस्टमार्टम शनिवार को नीमच जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मामला थाना जावद, सरवानिया चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

परिजन और वीडियो संदेश के अनुसार, रोडमल दायमा ने आत्महत्या का कारण बीमारी से परेशान होना बताया। घटना से कुछ समय पूर्व उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मौत के लिए कोई अन्य व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है।

रोडमल दायमा विवाहित थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना से परिवार और क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE