BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2025, 1:44 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कचोली और 30 साल का अनिल, जब देर रात तक नहीं लौटा घर तो परिजनों ने शुरू की तलाश, फिर जैसे ही सुबह मिला इस हालत में तो उड़ गए सबके होश, घटना की भनक लगते ही गांव में छाया शोक, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचोली में एक 30 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल पिता सोहनलाल चौहान बावरी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल घर से बाहर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार  सुबह करीब 8 बजे परिजनों ने अपने ही मकान में लगे एंगल से उसका शव लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर परिवारजन स्तब्ध रह गए और तत्काल जीरन थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नीमच जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतक अनिल विवाहित था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE