BREAKING NEWS
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में कनेरा थाना पुलिस को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी सफलता, ड्रग्स.. <<     BIG NEWS : बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, चार जिलों में.. <<     खरगोन खेल शिविर "आरोह 2026" में साइबर सुरक्षा का.. <<     कालापीपल में फूटा जनता का गुस्सा,10 साल से सड़क.. <<     GOLD SILVER RATE: सोना-चांदी में अचानक बड़ा झटका, बाजार.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग पंचायत बनी जीवीपी मुक्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, खाकी ने.. <<     KHABAR : कालपीपल में फूटा वार्ड वासियों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : सेगांव में सरकारी लापरवाही का कहर,.. <<     KHABAR : सेगांव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं.. <<     दतिया विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के.. <<     बीमार बिटिया सलोनी की जिंदगी बचाने के लिए 25.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ ग्रुप.. <<     BIG NEWS : चढ़ोल-भादवा माता मार्ग पर बड़ा हादसा, वाहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2025, 7:48 pm
BIG NEWS : राजस्थान की प्रतापगढ़ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पिपलियामंडी के तीन तस्कर चढ़े हत्थे, मोटरसाइकिल से एस्कॉर्टिंग तो आई-20 कार से कर रहे थे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल के साथ युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिपलियामंडी क्षेत्र के तीन तस्करों को 262 किलो 320 ग्राम अवैध पिसा हुआ डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त i20 कार और एस्कॉर्टिंग बाइक भी जब्त की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थाना जलोदा जागीर के थानाधिकारी निरीक्षक पूराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए तस्कर-
दिनांक 27 दिसंबर 2025 को गजपुरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान बाड़ी–गुडाखेड़ा रोड की ओर से एक लाल रंग की मोटरसाइकिल आई, जो पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगी। इसी दौरान पीछे से आ रही i20 कार का चालक भी पुलिस जाप्ता देखकर गजपुरा की ओर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया।

कार की तलाशी में काले रंग के 7 कट्टों में भरा पिसा हुआ डोडाचूरा मिला। तौल करने पर कुल वजन 262 किलो 320 ग्राम पाया गया। डोडाचूरा, कार और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-
फारुख पिता वहीद खां (25), निवासी सनावदा, थाना पिपलियामंडी, जिला मंदसौर
विक्रम पिता आनंदीलाल दमामी (47), निवासी सनावदा, थाना पिपलियामंडी, जिला मंदसौर
वहीद पिता समरोज खां (50), निवासी सनावदा, थाना पिपलियामंडी, जिला मंदसौर

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना जलोदा जागीर की पुलिस टीम तथा डीएसटी व साइबर सेल की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE