BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2025, 10:57 am
BIG NEWS : कुख्यात रेत माफिया विक्रम गुर्जर गिरफ्तार, रील बनाकर पुलिस को दी थी खुली चुनौती, आरोपी को भेजा जिला जेल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। माफिया विरोधी अभियान के तहत रामपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात रेत माफिया विक्रम गुर्जर को गिरफ्तार कर जिला जेल नीमच भेज दिया है। आरोपी पर अवैध रेत उत्खनन सहित अन्य गंभीर आरोप हैं।

थाना प्रभारी विजय सागरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे विक्रम पिता राधेश्याम गुर्जर, निवासी नाली गुर्जर को हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। शनिवार को आरोपी को कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां अपराध की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए न्यायालय ने जेल वारंट जारी किए। इसके बाद उसे जिला जेल नीमच भेज दिया गया।

सोशल मीडिया पर दी थी प्रशासन को चुनौती-
आरोपी विक्रम गुर्जर पिछले काफी समय से पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ था। वह अवैध रेत उत्खनन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली को खुलेआम चुनौती दे रहा था। प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया के नीमच प्रवास के दौरान पत्रकारों द्वारा रेत माफिया को लेकर पूछे गए प्रश्न के ऑडियो का उपयोग कर उसने एक रील बनाई थी, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासन को ललकारा गया।

दबिश के बाद प्रशासन हुआ सख्त-
इस घटना के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए एसडीएम किरण आंजना और खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर के नेतृत्व में कार्रवाई की थी। इस दौरान गांधी सागर के बैंकवॉल क्षेत्र से अवैध उत्खनन में प्रयुक्त 5 बड़ी और 3 छोटी नावें जब्त की गई थीं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में सक्रिय अन्य भू-माफियाओं और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE