BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2025, 10:56 am
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी ने की कानका फंटे पर घेराबंदी तो पहुंची बिना नंबर की हुंडई वर्ना कार, फिर जैसे ही पूछताछ के बाद अधिकारियों ने ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में आरोपी ले जा रहे थे माल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना जावद द्वारा 27 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 दिसंबर 2025 को ग्राम कानका फंटा, जावद क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की बिना नंबर की हुंडई वर्ना कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 27 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। मौके से वाहन चालक सहित कार में सवार दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना जावद में अपराध क्रमांक 584/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ के संबंध में आगे की जांच जारी है।

जब्त मशरूका-
- 27 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा
- अनुमानित कीमत: 2,75,000

गिरफ्तार आरोपी-
- नारायण गाडरी पिता लेहरूलाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी पीलीखेड़ा, थाना कारोई, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान)
- शिवराज गाडरी पिता नानूराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी पीलीखेड़ा, थाना कारोई, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान)
- ईश्वरलाल दायमा पिता मोहन उर्फ मनोहर दायमा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जीवानायक का खेड़ा, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
- रतनलाल बेरवा पिता सोहनलाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी रायपुरिया, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़
- किशन उर्फ गुड्डु गाडरी पिता मांगीलाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी भेरुखेड़ा, थाना राशमी, जिला चित्तौड़गढ़

टीम का योगदान- 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE