मंदसौर। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत झारड़ा चौकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट कार से 40 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई और किसके लिए ले जाई जा रही थी।