मंदसौर। कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कला खेत स्कूल ग्राउंड परिसर के पास ताश पत्तों से जुआ खेलते चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर हर जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां भारत, सद्दाम, दिलीप और भगीरथ ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते पाए गए। पुलिस ने आरोपियों को मौके से पकड़कर उनके पास से जुआ सामग्री जब्त की।
कोतवाली थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।