BREAKING NEWS
BIG NEWS : चढ़ोल-भादवा माता मार्ग पर बड़ा हादसा, वाहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, टाकरदा मोड़ पर.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम": सूने.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर.. <<     खेड़ापति मंदिर से स्वर्णकार धर्मशाला तक.. <<     KHABAR : उज्जैन के शिवोहम तिवारी का नेशनल तैराकी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के झिरनिया तालाब फालिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए.. <<     KHABAR : धनेरिया खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     धार में विज्ञान और आस्था के बीच छिड़ी अनूठी.. <<     KHABAR : दतिया पुलिस लाइन में विश्व पर्यावरण दिवस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चौथे दिन भी नहीं झुके संविदाकर्मी,.. <<     KHABAR : झाबुआ के खवासा-करवड़ में 15 दिन से खुदी सड़क,.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली,.. <<     KHABAR : 18 जून से मेट्रो की बड़ी छलांग, रेडिसन चौराहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : जनता टायर वाले रहीम कुरैशी परिवार पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2026, 5:32 pm
NEWS : स्पा सेंटर में युवक की आत्महत्या, वीडियो में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। शहर के मंदसौर रोड स्थित एक स्पा सेंटर में कार्यरत युवक की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मृतक ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। इसके बावजूद अब तक किसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में रोष है।

जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के माही मानितपुरा (जावरा) निवासी कृष उर्फ आशीष प्रतापगढ़ के एक स्पा सेंटर में कार्यरत था। 11 दिसंबर 2025 को उसने मंदसौर रोड स्थित स्पा सेंटर के एक कमरे में आत्महत्या कर ली थी।

मृतक के परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से पहले उसने कई वीडियो रिकॉर्ड किए थे, जिनमें उसने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी शिवांगी जिम्मेदार है। इन वीडियो की जानकारी तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दी गई थी। पुलिस द्वारा कुछ वीडियो देखे जाने की भी पुष्टि हुई है।

मृतक के भाई अमित रावल ने आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस ने केवल बयान दर्ज कर आरोपी को छोड़ दिया। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि साइबर और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष और गहन जांच कराने, मोबाइल की साइबर व फोरेंसिक रिपोर्ट शीघ्र मंगाने तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और जांच में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE