BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 12:48 pm
KHABAR : आरजीएसए अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, बाजना व पिपलौदा बने विजेता, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के अन्तर्गत नवाचार एवं पारंपरिक खेलो को बढ़ावा देने हेतु सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन व जिला पंचायत के द्वारा जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के माध्यम से दिनांक 26 फरवरी को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजन पोलो ग्राउण्ड पर किया गया। जिसमें जिले के जनपद पंचायत रतलाम, जावरा, सैलाना, पिपलौदा, आलोट, बाजना के बालक/बालिका खिलाड़ियों के द्वारा कबड्डी खेल प्रतिभागीता कि गई। जिसमें बालक वर्ग में विजेता बाजना, उपविजेता जावरा एवं तृतीय स्थान आलोट ने प्राप्त किया । बालिका वर्ग में विजेता पिपलौदा उपविजेता जावरा एवं तृतीय स्थान सैलाना ने प्राप्त किया गया। विजेता टीम को 10500 रुपये उपविजेता टीम को 5500 रुपये तृतीय स्थान को 1550 रूपये कि राशि व ट्राफी से पुरस्कृत किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालाबाई शम्भूलाल चन्द्रवंशी जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा व क्रीडा भारतीय के जिला सचिव अनुज शर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत नरेन्द्र पांढारकर, राहुल वाघेला, सीमा कुंवर, निलेश कुशवाह, जयदेव साल्वी, राकेश कुशवाह, शम्भुलाल चौधरी, परवेज आलम खान, दिनेश, दुर्गा शंकर मोयल ग्रामीण युवा समन्वयक आलोट, ममता सिंह ग्रामीण युवा समन्वयक बाजना में पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। उपरांत मुख्य अतिथियो के द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आर.सी तिवारी, मुकेश जाट, सैवाराम जाट, सुरेश मालवीय, ममतासिंह, दुर्गा डामोर, प्रीती चरपोटा द्वारा की गई। एवं कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र धुलिया खेल प्रशिक्षक ने किया व आभार राहुल वाघेला ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE