नीमच। समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शनी, नीमच द्वारा जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में नवजात शिशुओं की माताओं को 50 बेबी किट वितरित की गई। इस सेवा कार्य से अस्पताल में खुशी और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।
संस्था द्वारा वितरित बेबी किट में नवजात शिशुओं के लिए आवश्यक सामग्री शामिल थी, जो जन्म के बाद शिशु की देखभाल में उपयोगी होती है। किट प्राप्त कर माताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था का आभार माना।
संस्था की अध्यक्ष रज़िया अहमद ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शनी द्वारा नियमित रूप से सेवा कार्य किए जाते हैं। संस्था हर माह की 25 तारीख को बेबी किट तथा प्रत्येक माह की 5 तारीख को सेनेटरी किट का वितरण करती है। इसके अलावा स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न प्रकल्प भी संचालित किए जा रहे हैं।
किट वितरण के दौरान रतलाम-नीमच जोन चेयरमैन रेखा जैन, डिप्टी डायरेक्टर वूमेन एंपावरमेंट आशा सांभर, अध्यक्ष रज़िया अहमद, सचिव संगीता भामावत सहित संस्था की सदस्याएं उपस्थित रहीं।