BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2026, 11:02 am
BIG NEWS : मंदसौर का गांधी चौराहा क्षेत्र और रात का काला अंधेरा, जब पुराने विवाद ने पकड़ा तूल तो जमकर चले हथियार, दो युवकों ने अरूण पर किया जानलेवा हमला, चाकूबाजी की घटना से फैली सनसनी, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। गांधी चौराहा क्षेत्र में रविवार देर रात करीब 11 बजे चाकूबाजी की घटना सामने आई। नरसिंहपुरा निवासी 19 वर्षीय अरुण पिता नानावटी बरगुण्डा पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद घायल अरुण को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि चाकू के हमले में उसके पेट में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर, थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर सहित पुलिस बल ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के समय चार लोग मौजूद थे, जिनमें से रोहित भाटी और युवराज माली ने अरुण पर चाकू से हमला किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक माह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो रविवार रात आमने-सामने आने पर हिंसक रूप ले गया और चाकूबाजी की घटना हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE