BREAKING NEWS
NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2026, 3:30 pm
NEWS : मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पाँचवी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता अंतिम चरण में पहुँची, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पाँचवी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए अंतिम लीग मुकाबलों में बहुत उलटफेर देखने को मिले।

प्रतियोगिता सहयोजक भेरूलाल शर्मा ने बताया कि पहले मैच में चामुंडा वाइन ने ए पी मुंबई को बहुत ही रोमांचक मुकाबले में हराया पहले बल्लेबाजी करने उतरी चामुंडा वाइन की टीम निर्धारित 10 ओवर में मात्र 74 रन ही बना सकी आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम शुरुआत अच्छी रही किंतु एक के बाद एक विकेट गंवाने से दबाव में आ गई और पूरी टीम मात्र 64 रनों पर सिमट गई दूसरे मैच में श्रीदेव स्पोर्ट्स टीम को मुंबई ने 7 विकेट से हराया अंतिम लीग मुकाबले में श्रीदेव क्लब ने चामुंडा वाइन टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर जीत हासिल की सभी ग्रुप में दो दो टीमों ने सर्वाधिक अंक हासिल कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया किंतु ग्रुप डी में तीनो टीम के बराबर अंक होने के कारण नेट रेट के आधार पर क्वाटर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया शनिवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मुक़ाबला एम एफ सी और मुंबई के मध्य और चौथा क्वार्टर फाइनल मुक़ाबला श्रीदेव स्पोर्ट्स और श्री देव राजसमंद के बीच हुआ प्रतियोगीता का फाइनल मुक़ाबला रविवार को खेला जाएगा। 


मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ एसीईओ राकेश पुरोहित, मार्बल व्यवसायी राकेश चोपड़ा,मुख्य प्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ौदा विक्रम सिंह पूरावत,लविश मूंदड़ा,कमलेश चौधरी, रामलाल चौधरी, अभिनव राठी का स्वागत समिति अध्यक्ष सत्यनारायण विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष राजकुमार सुवालका, प्रतियोगिता संयोजक भेरूलाल शर्मा, सह संयोजक अमन गौड़, कोषाध्यक्ष मुकेश सेन, सचिव प्रशांत चौधरी, लोकेश शर्मा, बबलू शर्मा, पिंटू शर्मा, एकलव्य शर्मा, मुकेश शर्मा, उदय अहीर, दिलीप त्रिवेदी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE