BREAKING NEWS
NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2026, 5:13 pm
KHABAR : मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने नीमच में ली अधिकारियों की बैठक, बांछड़ा समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार एवं बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए-सिंह, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस नीमच पर कलेक्टर एवं एसपी तथा अन्य अधिकारियों की बैठक में कहा कि बाछड़ा समुदाय के युवाओं को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके साथ ही इस समुदाय के बच्चों को शिक्षा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए जिससे कि वे पढ़ लिख कर,समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके।


उन्होंने कलेक्टर एवं एसपी से जिले में मानवाधिकारों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य आम जनों के मानवअधिकारों का संरक्षण करना है। 


बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी 
मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने बैठक में अधिकारियों से चर्चा में कहा कि समाज में और समुदाय विशेष में यदि बाल विवाह होते हैं तो उनकी रोकथाम के लिए समाज एवं समुदाय विशेष के लोगों में व्यापक जन जागरूकता के प्रयास किया जाए। 


बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने नीमच जिले में बांछड़ा समुदाय के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलाए जा रहे पंख अभियान की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने  जिले में नगरीय निकायों और जलनिगम , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ और साफ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी। 


मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष सिंह ने जिला प्रशासन नीमच द्वारा संचालित किया जा रहे पंख अभियान नीमच को सराहनीय पहल बताया। 


कलेक्टर ने आयोग के अध्यक्ष को अवगत कराया कि नीमच जिले में नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गांधी सागर से हर घर नल से जल योजना का कार्य तेजी से चल रहा है और शीघ्र ही जिले के सभी गांव में जल जीवन मिशन के तहत नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE