नीमच। जिले के मनासा ब्लॉक के कंजार्डा सेक्टर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के द्वितीय चरण में शनिवार 11 अप्रैल 2026 को प्रस्फुटन कंजार्डा स्थित रूपा नदी घाट पर स्वच्छता एवं जागरूकता का सराहनीय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत करीब 2 घंटे तक चले सामूहिक श्रमदान में ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने मिलकर नदी घाट और पुलिया क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा जमा गंदगी को हटाकर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। इसके साथ ही नदी पूजन कर जल संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी, परामर्शदाता कुसुम चौहान, प्रहलाद धनगर, नवांकुर संस्था विवेकानंद युवा मंडल के अरुण कुमार, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अनिल मालवीय एवं सचिव राजेश कुमार मालवीय सहित समिति सदस्य राधेश्याम सोनी (सेवानिवृत्त शिक्षक), मोतीलाल बादशाह, धाकड़ सनत कुमार पाराशर, हरिराम मालवीय, विकास मालवीय, सुनील कुमार मालवीय सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी मधुसूदन मालवीय, पीयूष मालवीय, पूजा मालवीय एवं वर्षा धाकड़ ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।