BREAKING NEWS
NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2026, 7:53 pm
KHABAR : पॉलिथीन उपयोग वाली दुकानों पर नपा की कार्यवाही, 40 किलो पॉलिथीन जप्त, 14500 का जुर्माना वसूला, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं  मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के निर्देश पर शनिवार 11 अप्रैल को स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षको की टीम ने लायंस चौराहा से भारत माता चौराहा तक अमानक पॉलिथीन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14 दुकानों से लगभग 40 किलो पॉलिथीन जप्त की एवं 14 चालान बनाकर 14 हजार 500 रूपये अर्थ दंड वसूला।


शनिवार शाम 5ः00 बजे करीब नगर पालिका नीमच के स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक ने स्वच्छता निरीक्षक भेरूलाल अहीर, भारत सिंह भारद्वाज, गोपाल नरवाले, अविनाश घेँघट  एवं ऋषि कलोसिया के साथ लायंस चौराहा से अमानक पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ की। प्रथम दिन यह कार्यवाही भारत माता चौराहा तक चली और कार्यवाही के दौरान मिठाई दुकानों, आइसक्रीम दुकानों, खाद्य पदार्थ व किराना दुकानों सहित 14 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 40 किलो पॉलिथीन जप्त कर चालानी कार्रवाई करते हुए 14500 रुपए जुर्माना वसूला एवं दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं ग्राहकों को कागज या कपड़े की थैली में ही वस्तुएं प्रदान करने की समझाइश दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE