BREAKING NEWS
NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2026, 9:53 am
KHABAR : विधायक सखलेचा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बांटी खुशियों की सवारी, साइकिल वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, पढे़ संतोष गुर्जर की खबर

Share On:-

रतनगढ़। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ, विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा जी ने आज रतनगढ़ मे साइकिल वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रच रहे 'AI Class' (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के छात्रों को संबोधित किया और जरूरतमंद विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं।


तकनीक और गति का संगम
विधायक महोदय ने अपने संबोधन में छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा "आज का युग तकनीक का है। जहाँ एक ओर हम AI क्लास के माध्यम से आपको मानसिक रूप से सशक्त बना रहे हैं, वहीं ये साइकिलें आपकी शिक्षा की राह को सुगम बनाएंगी। आप सिर्फ विद्यार्थी नहीं, बल्कि भविष्य के भारत के निर्माता हैं।"


विद्यार्थियों में उत्साह और आभार
साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से दमक उठे। लंबी दूरी तय कर स्कूल आने वाले जरूरतमंद छात्रों के लिए यह उपहार किसी वरदान से कम नहीं ।


छात्रों ने विधायक जी की इस दूरगामी सोच की प्रशंसा की। AI क्लास के छात्र-छात्राओं ने विधायक महोदय का हृदय से आभार व्यक्त किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वे तकनीक और मेहनत के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।


इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष सुगनाबाई कचरूलाल जी गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास, जिला मंत्री रेखा देवी धाकड़,जिला, जिला पंचायत सदस्य मंजुदेवी मांगीलाल भील, मंडल महामंत्री जमना लाल बजाज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल  धाकड़, नगर परिषद् उपाध्यक्ष किरण देवी शिवनंदन छिपा, मंडल उपाध्यक्ष पिंकेश मंडोवरा,  नितेश सेन, केशव प्रसाद चारण, राजू धाकड़ रानाखेड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश मंडोवरा, जगदीश धाकड़, सुरज गुर्जर, नेमीचंद चारण, मुरली बैरागी व सभी भाजपा कार्यकर्ता पार्षद, विद्यालय परिवार प्राचार्य संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, पालक महानुभाव उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE