भगवानपुरा। लोक शिक्षण संचालनालय एवं आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा टी ई टी उत्तीर्ण करने हेतु निर्देश जारी किये गये है। इसके विरोध में तहसील भगवानपुरा के शिक्षक शिक्षिकाओं ने हायर सेकेंडरी स्कूल भगवानपुरा से रैली निकाल कर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम तहसील कार्यालय मे नीतिन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन दीपमाला अहिरवार ने किया। रैली में शिक्षको द्वारा 25 साल की सेवा का मान नहीं चाहिए फिर से इम्तिहान, टीईटी थोपना बंद करो, शिक्षक का सम्मान देश का अभिमान, शिक्षकों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, टी ई टी परीक्षा निरस्त करो- निरस्त करो के नारे लगाए।
गणेश मालवीया और भारत डावर, इकबाल शेख ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा लिया जाना न्याय संगत नहीं है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के पूर्व नियुक्त शिक्षक को पात्रता परीक्षा के दायरे से बाहर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा माननीय सुप्रीम न्यायालय दिल्ली में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर कर दी गई है। संयुक्त मोर्चा के प्रमुख घनश्याम मालवीया, साकीर कुरैशी, रामलाल पंचौले, हरिश अबोले, ओंकार पाटील, शीतल दांगी, विजय गुप्ता, कमल निराले, विजय मालवीया, हरिनारायण धनगर, भवरसिंग मोरे, सिगदार बर्डे, प्रताप सिंह मंडलोई, तुलसीराम देपाले, रीना चौहान, संतोषी डावर, सरिता मोरे, सारिका बडोले, गायत्री निगोले, मंजुला कनेल आदि सैकडों की संख्या मे शिक्षक उपस्थित थे।
शिक्षकों ने कहा कि आगामी 18 अप्रैल को भोपाल में शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।