BREAKING NEWS
NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2026, 10:12 am
BIG NEWS : ब्यूटी भाभी की गुहार, सोनोग्राफी मशीन दे दो सरकार, महिला ने सीएम डॉ. मोहन से की मांग, कहा- पांव में सूजन आ जाती है, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। शहडोल जिले के ब्यौहारी और जयसिंहनगर जैसे क्षेत्रों में सोनोग्राफी जैसी जरूरी सुविधा का अभाव गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। इसी बीच एक महिला की क्यूट अपील ने इस गंभीर समस्या को सोशल मीडिया पर सुर्खियों में ला दिया है। ‘ब्यूटी भाभी’ के नाम से मशहूर मीना साकेत का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बेहद ही क्यूट और भावुक अंदाज में अस्पताल के लिए सोनोग्राफी मशीन की मांग की है।


दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ब्यौहारी की रहने वाली मीना साकेत, जिन्हें लोग ब्यूटी भाभी के नाम से जानते हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बेहद सरल और भावुक अंदाज में सोनोग्राफी मशीन की मांग करती नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में यह सुविधा नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को 90 से 100 किलोमीटर दूर शहडोल जिला अस्पताल जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी और स्वास्थ्य जोखिम का सामना करना पड़ता है।


वीडियो में उन्होंने बताया कि लंबी दूरी तय करने के दौरान महिलाओं को सूजन, दर्द और अन्य दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। सिर्फ ब्यौहारी ही नहीं, बल्कि जयसिंहनगर सिविल अस्पताल में भी यही स्थिति बनी हुई है। वहीं, सर्जरी विशेषज्ञों की कमी के कारण सामान्य ऑपरेशन के लिए भी मरीजों को जिला अस्पताल का रुख करना पड़ता है।


यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सवाल यह उठता है कि जब क्षेत्र में विधायक और प्रशासन मौजूद हैं, तो अब तक ऐसी बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिल पाई हैं।


आधुनिकता के इस दौर में जहां हम चांद पर पहुंचने की बात कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के शहडोल में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल आज भी बदहाल आता है। जिले के ब्यौहारी और जयसिंहनगर जैसे सिविल अस्पतालों में करोड़ों की इमारतें तो खड़ी कर दी गई हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के नाम पर यहां की जनता आज भी लंबी दूरी तय करने को मजबूर है। 


अब देखना होगा कि भाभी की यह क्यूट अपील सरकार तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंचती है और क्या इससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में कोई ठोस सुधार हो पाता है या फिर यह मामला भी सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE