BREAKING NEWS
BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2026, 10:28 am
BIG NEWS : नशे के खिलाफ एसएसबी का अभियान, युवाओं को चेतायाकृनशा नहीं, करियर और राष्ट्र निर्माण पर दें ध्यान, कमांडेंट पराग चतुर्वेदी ने दिया अपना 108वां व्याख्यान, पढ़े खबर 

Share On:-

नगांव (असम)। सशस्त्र सीमा बल, बेजपारा सेक्टर मुख्यालय के कमांडेंट पराग चतुर्वेदी ने 11 अप्रैल 2026 को सरकारी शिक्षण महाविद्यालय (सीटीई) नगांव में अपना 108वां व्याख्यान दिया। व्याख्यान का विषय “नशीले पदार्थों के हानिकारक प्रभाव और समाज पर उनका असर” रहा।

कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य बिनिता पाठक, संकाय सदस्य डॉ. स्मिता लस्कर एवं धर्मराज तासा सहित 42 विद्यार्थियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित दो लघु वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किए गए।

कमांडेंट चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और उनकी अवैध तस्करी के खिलाफ सभी संबंधित पक्षों को मिलकर व्यापक स्तर पर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र पर भी गंभीर प्रभाव डालता है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने करियर लक्ष्यों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझें और गांजा, हेरोइन, कोकीन, एम्फेटामिन, एलएसडी, एमडीएमए और डायजेपाम जैसे नशीले पदार्थों से पूरी तरह दूर रहें। 

व्याख्यान में यह भी बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर बना देती है तथा इससे बाहर निकलना अत्यंत कठिन और जटिल प्रक्रिया होती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE