BREAKING NEWS
BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2026, 10:55 am
KHABAR : जावद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने किया 4.13 करोड़ के नगर परिषद भवन का भूमि पूजन, सिंगोली को मिली बड़ी सौगात, बोले- 10 हजार रोजगार सृजन का लक्ष्य, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत रविवार शाम 4 बजे वार्ड क्रमांक 14 में 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित डॉ. भीमराव अंबेडकर उद्यान का लोकार्पण एवं 4 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नगर परिषद के नवीन भवन का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जावद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा रहे।

इस अवसर पर विधायक सखलेचा ने सिंगोली शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 40, आदिवासी क्षेत्र कोज्या की 30 तथा ग्राम ताल की 36 छात्र-छात्राओं को निरूशुल्क साइकिलों का वितरण भी किया। कार्यक्रम में सिंगोली एवं कोज्या की छात्राओं ने ‘दीप प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत संचालित एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कक्षाओं की जानकारी प्रस्तुत की।

एआई के माध्यम से रोजगार सृजन पर जोर-
अपने संबोधन में विधायक सखलेचा ने कहा कि बच्चों को एआई जैसी नई तकनीक से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से लगभग 10 हजार रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जावद क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था देश में अग्रणी बन रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन हमेशा नई पीढ़ी से शुरू होता है और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि अब वहां बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।

नगर को मिली दो बड़ी सौगातें-
नगर परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन (भाया बगड़ा) ने बताया कि नगर को दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिली है- अंबेडकर उद्यान का लोकार्पण और नवीन नगर परिषद भवन का भूमि पूजन।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, पूर्व अध्यक्ष सुनीता मेहता, मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी सोनी, महामंत्री ओंकार धाकड़ सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE