नीमच। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जिले की कुल 1,55,764 हितग्राही महिलाओं (लाड़ली बहनों) के खातों में 35वीं किश्त के रूप में 22.76 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है।
रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राशि अंतरण एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन सीहोर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट जिले के ग्राम, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर हितग्राही बहनों द्वारा देखा गया।
यह योजना प्रारंभ होने के बाद से अब तक की 35वीं किश्त है, जो लाभार्थी बहनों के खातों में जमा की गई है। उक्त जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, नीमच, अंकिता पंड्या द्वारा दी गई।