चित्तौड़गढ़। श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ की आमसभा संघ अध्यक्ष रोशनलाल लोढ़ा की अध्यक्षता में 3 मई को प्रातः 10 बजे आचार्य श्री नानेश रामेश भवन, गांधीनगर में आयोजित की जाएगी।
महामंत्री आदित्येन्द्र सेठिया ने बताया कि आमसभा में विगत वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आमसभा में आगामी दो वर्षों 2026-28 के लिए अध्यक्ष का मनोनयन भी किया जाएगा।
बैठक में संघ की घटक महिला समिति, समता युवा संघ एवं समता बहू मंडल सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। आमसभा में शहर के सभी साधुमार्गी जैन परिवारों को आमंत्रित किया गया है।