मनासा। गुरु गोरक्षनाथ इंटरनेशनल फाउंडेशन (रजि.) नाथ योगी संप्रदाय (म.प्र.) एवं नाथ योगी समाज जिला नीमच के तत्वावधान में शुक्रवार को मनासा में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ प्रकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य चल समारोह भी निकाला गया। कार्यक्रम के राष्ट्रीय संरक्षक योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय मंडलाध्यक्ष बालकनाथजी महाराज हैं।
तीन दिवसीय आयोजन-
यह आयोजन 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चला। 30 अप्रैल को भव्य भजन संध्या आयोजित की गई। वहीं 1 मई को दोपहर 12.30 बजे महाआरती, दोपहर 1.30 बजे अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन तथा रात्रि 8 बजे महाप्रसादी का आयोजन अटल बिहारी सभागृह ऑडिटोरियम, जोगनिया माता रोड, कृषि उपज मंडी के पीछे किया गया।
मुख्य अतिथि रहे मौजूद-
समारोह में पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष पवन पाटीदार, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, नगर परिषद उपाध्यक्ष किशोर जोलानिया, समाजसेवी एवं पत्रकार यशवंत राठौर, भाजपा नेता कैलाश पुरोहित तथा मधुसूदन राजोरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने गुरु गोरक्षनाथ के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता व संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रमुख मार्गों से निकला चल समारोह-
दोपहर में निकले भव्य चल समारोह की शुरुआत मनासा सभागृह से हुई। इसके बाद कारगिल चौराहा, जुनासाथ कॉर्नर, विजय स्तंभ, अल्हेड़ दरवाजा, बद्रीविशाल मंदिर, सोमनाथ मंदिर, उषागंज कॉलोनी, इमली बाग और रानी लक्ष्मीबाई मार्ग से होते हुए पुनः सभागृह पहुंचकर समापन हुआ। पूरे मार्ग में “आगे आगे... गोरक्ष जागे...” के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया।
परंपरा और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास-
आयोजकों ने बताया कि नाथ संप्रदाय की परंपराओं को आगे बढ़ाने एवं युवाओं को संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।