नीमच। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 1000 रुपये की बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों के कारोबार पर असर पड़ेगा। यह बात शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कालरा ने कही।
छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा असर-
कालरा ने कहा कि ठेले, गुमटी, चाय-चाट, नमकीन, होटल और ढाबा संचालक पहले से ही महंगाई से जूझ रहे हैं, ऐसे में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी।
उत्पादन लागत बढ़ने की आशंका-
उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस का उपयोग करने वाले उद्योगों और छोटे निर्माताओं को भी अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने को मजबूर होना पड़ेगा, जिससे आम उपभोक्ता पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
सरकार से पुनर्विचार की मांग-
मुकेश कालरा ने कहा कि करीब 50 प्रतिशत तक की संभावित बढ़ोतरी से आमजन का जीवन और कठिन हो जाएगा। कई छोटे व्यापारी अपना व्यवसाय बंद करने की स्थिति में आ सकते हैं, साथ ही विवाह आदि आयोजनों का बजट भी प्रभावित होगा। उन्होंने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार कर प्रस्तावित बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।