नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम अरनिया मानगीर में 36 वर्षीय युवक की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक शक्ति सिंह पिता लक्ष्मण सिंह राजपूत की बीती शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में किया गया पोस्टमार्टम-
शनिवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
परिजन सदमे में-
युवक की अचानक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन बना हुआ है।