गरोठ/शामगढ़। चंदवासा-असावती मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण गुरुवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर गेहूं से भरी ट्रॉली लेकर चंदवासा की ओर जा रहा था, तभी खराब सड़क के कारण हादसा हो गया। ट्रैक्टर चंदवासा के व्यापारी हरिदयाल का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क पिछले करीब चार वर्षों से जर्जर हालत में है, लेकिन अब तक इसका समय पर निर्माण नहीं कराया गया। लगभग दो सप्ताह पूर्व सड़क का भूमि पूजन किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है और उन्होंने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।