भोपाल। मध्य प्रदेश में मई महीने में आंधी बारिश का सिलसिला जारी है। आज 30 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 6 जिलों में ओले गिरने की संभावना है। आईएमडी की मानें तो 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। 7 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
यहां ओले गिरने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी है। जिसकी वजह से तेज आंधी-बारिश का दौर जारी है। अगले 4 दिन यानी 7 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आज सोमवार को 34 जिलों में आंधी-बारिश और 6 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। छतरपुर, टीकमगढ़, भिंड, निवाड़ी, रीवा और दतिया में ओले गिर सकते हैं।
वहीं भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, शिवपुरी, श्योपुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, सतना, सागर, सिवनी, मुरैना, मैहर, मऊगंज, अनूपपुर, अशोकनगर, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, कटनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, उमरिया, पन्ना और दमोह में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।